भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जमीन पर कब्जे की कोशिश:लखनऊ में निर्माणाधीन थाने के पास बांस गाड़े, पुलिस ने केस दर्ज किया

Oct 18, 2026 - 16:12
0
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की जमीन पर कब्जे की कोशिश:लखनऊ में निर्माणाधीन थाने के पास बांस गाड़े, पुलिस ने केस दर्ज किया
लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मंडलीय इकाई के लिए निर्धारित सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि 17 अक्टूबर को कुछ लोग जमीन पर गड्ढे खोदकर बांस गाड़ रहे थे और तार लगाकर कब्जा करने की तैयारी कर रहे थे। मौके पर पहुंचे संगठन के चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने इस संबंध में पीजीआई थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. थाने के निर्माण के लिए आवंटित है जमीन तहरीर के मुताबिक, कल्ली पश्चिम (बिजनौर), तहसील सरोजनीनगर में किसान पथ के पास गाटा संख्या 1819 की 0.4850 हेक्टेयर जमीन भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ मंडलीय इकाई के थाना भवन के निर्माण के लिए निर्धारित है। जमीन की पैमाइश राजस्व टीम ने कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में की थी। इस दौरान आसपास के जमीन मालिक और ग्रामीण भी मौजूद थे। जमीन को मौके पर चिह्नित किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटित किया जा चुका है। मौके पर आवास विकास की ओर से निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया है। मालिक के कहने पर कब्जा करने की बात कही चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार, 17 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे मौके पर पहुंचने पर अरविंद द्विवेदी ने कथित तौर पर बताया कि वह अमन राजपाल के कहने पर दो मजदूरों को लगाकर जमीन पर कब्जा कर रहा है। तहरीर में अमन राजपाल, अरविंद द्विवेदी, गंगाराम और रामकृष्ण के नाम शामिल हैं। चौकी प्रभारी ने सरकारी जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User