वृंदावन में चौथी मंजिल की बाउंड्री टूटकर गिरी:महिला मजदूर की मौत, युवक घायल; री-कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा
मथुरा के वृंदावन में रविवार दोपहर एक इमारत की चौथी मंजिल की बाउंड्री टूटकर नीचे सड़क पर गिर गई। हादसे में नीचे गिरी महिला मजदूर रचना की मौत हो गई, जबकि उसके साथ काम कर रहा मजदूर कप्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने रचना को मृत घोषित कर दिया। हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रमण रेती इलाके में श्यामा श्याम धाम के पीछे हुआ। यहां एक इमारत में री-कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 1 बजे चौथी मंजिल पर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ते समय अचानक वह ढह गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। बाउंड्री तोड़ते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, इमारत की चौथी मंजिल पर मजदूर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ रहे थे। इसी दौरान बाउंड्री अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। उसकी चपेट में आने से रचना और कप्तान नीचे सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में महिला की मौत, साथी भर्ती जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया। इसी दौरान रचना ने दम तोड़ दिया, जबकि कप्तान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों को रविवार को चौक से मजदूरी के लिए लाया गया था। अस्पताल पहुंचे परिजन, पुलिस ने शुरू की जांच रचना की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। महिला का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)