भतीजे पर बांके से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पर किया था हमला, जेल भेजा

Oct 17, 2026 - 16:41
0
भतीजे पर बांके से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पति-पत्नी के विवाद में बीच-बचाव करने पर किया था हमला, जेल भेजा
पीलीभीत के बीसलपुर में पुलिस ने एक ताऊ को गिरफ्तार किया है। उस पर अपने भतीजे मिंटू शर्मा पर बांके से हमला करने का आरोप है। आरोपी रामेश्वर दयाल को शनिवार दोपहर 2 बजे पकड़ा गया। यह घटना गांव मिघाई में हुई। रामेश्वर दयाल और उनकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जब मिंटू बीच-बचाव करने पहुंचा, तो ताऊ रामेश्वर दयाल को यह बात पसंद नहीं आई। गुस्से में उन्होंने पास रखे बांके से मिंटू की दाईं आंख के पास हमला कर दिया। हमले में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी ताऊ मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर रामेश्वर दयाल की तलाश शुरू की। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली बीसलपुर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User