नवरात्रि पर डीएम और एसपी ने किया कन्या पूजन:बांसी के सोनकर विद्यालय में हुआ आयोजन, बालिकाओं को बांटे उपहार

Oct 17, 2026 - 16:41
0
नवरात्रि पर डीएम और एसपी ने किया कन्या पूजन:बांसी के सोनकर विद्यालय में हुआ आयोजन, बालिकाओं को बांटे उपहार
सिद्धार्थनगर में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत नवरात्रि पर कन्या पूजन कार्यक्रम हुआ। बांसी के कम्पोजिट विद्यालय सोनकर में हुए इस आयोजन में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने पारंपरिक तरीके से कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने बालिकाओं के चरण धोए, तिलक लगाया और पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्हें प्रसाद और उपहार भी बांटे गए। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षा के पूरे अवसर देने और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम का मकसद बेटियों के सम्मान, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह और जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User