भटनी स्टेशन पर 46 महंगे स्मार्टफोन के साथ युवक पकड़ा:55 लाख के फोन बरामद, आरोपी ट्रेनों से चोरी कर पश्चिम बंगाल में बेचता था
देवरिया के भटनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सोमवार को प्लेटफॉर्म संख्या-3 से एक युवक को 46 महंगे स्मार्टफोन के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 55 लाख रुपये है। आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चुराकर पश्चिम बंगाल में बेचता था। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। भटनी जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय अपनी टीम के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे युवक के बैग पर शक होने पर तलाशी ली गई। इसमें आईफोन, गूगल पिक्सल और सैमसंग जैसी कंपनियों के 46 स्मार्टफोन मिले। पूछताछ में आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी अब्दुल शेख के रूप में हुई। उसने बताया कि वह ट्रेनों से मोबाइल चुराकर पश्चिम बंगाल में कम दाम पर बेचता था। पुलिस अब उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। बरामद मोबाइल के मालिकों की पहचान की जांच भी जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)