मऊ में दुर्गा पंडालों की सुरक्षा जांचने निकले SP:संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता, भीड़ प्रबंधन, यातायात को लेकर दिए निर्देश
मऊ में दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांति से संपन्न कराने के लिए पुलिस की तैयारियां जोरों पर है। सोमवार रात करीब 11 बजे एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने नगर के दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। उन्होंने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ और आवागमन के भी इंतजाम देखे और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील जगहों पर सतर्कता और यातायात को ठीक रखने पर जोर दिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से अलर्ट रहने, लगातार गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने पूजा समितियों से तालमेल बनाकर सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश भी दिए। एसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस दौरे का मकसद पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे त्योहार को आपसी सौहार्द से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)