BHU में भाजयुमो के राष्ट्रीय-प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत:छात्रों ने उठाई छात्रसंघ बहाली की मांग; बोले- समस्याएं रखने के लिए निर्वाचित मंच जरूरी

Oct 06, 2026 - 20:24
0
BHU में भाजयुमो के राष्ट्रीय-प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत:छात्रों ने उठाई छात्रसंघ बहाली की मांग; बोले- समस्याएं रखने के लिए निर्वाचित मंच जरूरी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. हेमांग जोशी और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के आगमन पर छात्रों ने उनका स्वागत किया। छात्र नेता शिवांश सिंह के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने दोनों नेताओं के सामने बीएचयू में छात्रसंघ व्यवस्था बहाल करने की मांग रखी। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों के पास अपनी समस्याओं और मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखने के लिए प्रभावी निर्वाचित मंच नहीं है। छात्रसंघ बहाली के लिए पहल करने का आग्रह छात्र नेता शिवांश सिंह ने दोनों नेताओं से विश्वविद्यालय में लंबे समय से बंद छात्र राजनीति और छात्रसंघ व्यवस्था को दोबारा शुरू कराने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शामिल है और यहां छात्र राजनीति की पुरानी परंपरा रही है। छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्रों को अपनी समस्याएं लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। “छात्रों को मिले निर्वाचित मंच” शिवांश सिंह ने कहा, लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों को अपनी समस्याओं और मांगों को लोकतांत्रिक ढंग से विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखने के लिए प्रभावी निर्वाचित मंच उपलब्ध नहीं है। हमारा आग्रह है कि विश्वविद्यालय में लोकतांत्रिक छात्रसंघ व्यवस्था को दोबारा बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ की बहाली विद्यार्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इस मुद्दे को उचित मंच पर प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए, जिससे छात्र अपने हितों और समस्याओं का प्रतिनिधित्व लोकतांत्रिक तरीके से कर सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User