मथुरा में धान मंडी ले जा रहे किसान की मौत:तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक फरार
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र में मंगलवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हरियाणा की होडल मंडी में धान बेचने जा रहे किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमर सिंह (30) पुत्र रामप्रसाद निवासी मनीगढ़ी गांव, थाना नौहझील के रूप में हुई है। अमर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर होडल मंडी जा रहे थे। यूपी-हरियाणा बॉर्डर के पास होटल ओल्ड राओ के नजदीक पहुंचते ही पीछे से आए वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। गांव में छाया मातम अमर सिंह की मौत की खबर मनीगढ़ी गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान की अचानक मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)