भूमि अधिग्रहण से नाराज किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा:बागपत में सर्किल रेट बढ़ाने और पारदर्शिता की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Oct 05, 2026 - 17:09
0
भूमि अधिग्रहण से नाराज किसानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा:बागपत में सर्किल रेट बढ़ाने और पारदर्शिता की मांग, आंदोलन की चेतावनी
बागपत के 12 गांवों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए यूपीसीडा की ओर से चल रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर किसानों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। किसानों का कहना है कि करीब सात महीने से चल रही प्रक्रिया में उन्हें कई बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। किसानों ने मौजूदा सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि यह दर बाजार की वास्तविक कीमत से कम है। किसानों ने प्रशासन से वार्ता कर सर्वसम्मत समाधान निकालने की मांग की है। सर्किल रेट पर किसानों की आपत्ति खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन दिया। किसानों के अनुसार, मौजूदा सर्किल रेट पर भूमि अधिग्रहण होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से सर्किल रेट को लेकर किसानों के साथ सीधे वार्ता करने की मांग की। भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक हटाने की मांग किसानों ने बताया कि भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक के कारण जरूरतमंद किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि सर्किल रेट में बढ़ोतरी संभव नहीं है तो भूमि की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक हटाई जाए। अधिग्रहण से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग किसानों ने यूपीसीडा को अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक करने के निर्देश देने की मांग की। किसानों ने कहा कि वे प्रशासन का सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन का रास्ता अपना सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User