सांसद आनंद गोंड ने 75वीं युवाक्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ:इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुआ आयोजन, छात्रों ने खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखाई प्रतिभा
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 75वीं जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड ने इसका शुभारंभ किया। यह आयोजन शंकर इंटर कॉलेज, नानपारा की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम करीब तीन घंटे तक चला सांसद डॉ. गोंड ने मुख्य अतिथि के तौर पर जूनियर और सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ के खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया और हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाती हैं। यह उन्हें हार के बाद भी जीतने के लिए संघर्ष करना सिखाती हैं। उन्होंने जोर दिया कि जीत से ज्यादा खेल भावना से खेलना जरूरी है। खिलाड़ियों को स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के साथ अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। सांसद ने युवाओं को बहराइच का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)