भूत-प्रेत भगाने के चक्कर में कुएं में गिरा ग्रामीण:बाबा के कहने पर पीपल की परिक्रमा कर रहा था, पुलिस-ग्रामीणों ने बचाया

Oct 04, 2026 - 21:21
0
भूत-प्रेत भगाने के चक्कर में कुएं में गिरा ग्रामीण:बाबा के कहने पर पीपल की परिक्रमा कर रहा था, पुलिस-ग्रामीणों ने बचाया
शाहजहांपुर में परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे अंधविश्वास के चलते एक युवक कुएं में गिर गया। युवक भूत-प्रेत के डर से बाबा के पास पहुंचा था। आरोप है कि बाबा ने उसे पीपल की परिक्रमा करने को कहा। इसी दौरान वह करीब 20 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। घटना का वीडियो रविवार रात सामने आया। दो महीने पहले हुई थी शादी गौसनगर निवासी करीब 35 वर्षीय युवक दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से परेशान था और उसे घर में भूत-प्रेत का साया होने का डर था। किसी के कहने पर वह सुजावलपुर के एक बाबा के पास गया था। पीपल की परिक्रमा के दौरान गिरा युवक दो दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। बाबा ने कथित तौर पर भूत-प्रेत भगाने के लिए उसे पीपल की परिक्रमा करने को कहा। परिक्रमा करते समय युवक कुएं में गिर गया। घटना के बाद बाबा वहां से चला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना युवक के कुएं में गिरने की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं। मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने बताया- दिया जलाते समय गिरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि युवक दिया जलाते समय कुएं में गिर गया था। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। मामले में सामने आए वीडियो और घटनाक्रम की जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User