वडनगर से काशी जा रही सेवा यात्रा का स्वागत:लखनऊ में डिप्टी सीएम ने चलाई बाइक, विकसित भारत के लक्ष्य पर दिया जोर
गुजरात के वडनगर से वाराणसी के लिए निकली देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा यात्रा का रविवार को मोहनलालगंज में जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। इस यात्रा में शामिल युवा साथियों से प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संवाद किया। उन्होंने युवाओं का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनके साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने बाइक चलाकर यात्रा में शामिल युवाओं का उत्साह बढ़ाया। देखिए 2 तस्वीरें… युवाओं को सामाजिक सहभागिता से जोड़ना उद्देश्य यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वड़नगर (गुजरात) से शुरू होकर बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक जा रही है। यात्रा का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा के कार्यों से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर से चलकर यात्रा लखनऊ पहुंची है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सामने ‘विकसित भारत’ का संकल्प रखा है। बड़ी संख्या में युवा इस यात्रा से जुड़कर उसका स्वागत और अभिनंदन कर रहे हैं। विकसित भारत के लक्ष्य को जोड़ने का प्रतीक उन्होंने कहा कि यह यात्रा प्रदेश और देश के विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगी। युवाओं की ऊर्जा और सहभागिता के जरिए राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि वड़नगर से काशी तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री के जीवन सफर, जनसेवा के संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य को जोड़ने का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। युवा शक्ति को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना जरूरी डिप्टी सीएम ने कहा कि युवा शक्ति को केवल राजनीतिक भागीदारी तक सीमित न रखते हुए उसे सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना जरूरी है। युवाओं के संवाद, सहभागिता और जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में नई ऊर्जा मिलती है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा गुजरात के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप बरोट, दिव्या पाल सिंह सोलंकी, प्रदीप भाई देसाई, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा सोनू वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला, जिला महामंत्री धीरू पांडेय, पूर्व विधायक चंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पुष्पेंद्र पासी, जिला मंत्री मुकेश शर्मा, पूर्व प्रधान सुरेंद्र दीक्षित, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन जायसवाल, प्रधान निगोहा अभय दीक्षित समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)