बिछुड़ी में भव्य भंडारे के साथ श्रीराम कथा:रावण वध और राम राज्याभिषेक के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Oct 20, 2026 - 07:51
0
बिछुड़ी में भव्य भंडारे के साथ श्रीराम कथा:रावण वध और राम राज्याभिषेक के प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
गोंडा के कौड़िया बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिछुड़ी में जय सम्मय माता एवं बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीराम कथा एवं दुर्गा सप्तशती पाठ का नौवें दिन समापन हो गया। अंतिम दिन कथा वाचिका रुचि शुक्ला ने भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध और अयोध्या लौटने के बाद उनके राज्याभिषेक के प्रसंग सुनाए। कथा में अधर्म पर धर्म की विजय का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध तथा रावण वध के प्रसंग के बाद अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई। धार्मिक आयोजन में बिछुड़ी ग्राम पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति की ओर से आज भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति का उद्देश्य धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से गांव में एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User