बिधूना के डुडहा मजरे के युवक की संदिग्ध मौत:राजस्थान की कंपनी में नौकरी कर रहा था, शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा

Oct 06, 2026 - 10:01
0
बिधूना के डुडहा मजरे के युवक की संदिग्ध मौत:राजस्थान की कंपनी में नौकरी कर रहा था, शव गांव पहुंचते ही पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा
बिधूना थाना क्षेत्र के रामपुर खास गांव के डुडहा मजरा निवासी 27 वर्षीय प्रद्युम्न यादव की राजस्थान के भीलवाड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रद्युम्न का शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रद्युम्न पिछले करीब पांच साल से भीलवाड़ा की लक्ष्मी रीड प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने के बाद परिजन भीलवाड़ा पहुंचे और वहां से शव लेकर गांव आए। परिजनों के अनुसार, प्रद्युम्न करीब पांच साल से राजस्थान के भीलवाड़ा में रहकर लक्ष्मी रीड प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। नौकरी के दौरान ही उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली। सूचना मिलते ही परिजन भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव गांव लेकर पहुंचे। शादी को भी करीब पांच साल हुए परिजनों ने बताया कि प्रद्युम्न की शादी करीब पांच साल पहले इटावा के कन्हैया नगरा में हुई थी। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद पत्नी और अन्य परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में शव पहुंचते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी ने कहा- रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति साफ प्रद्युम्न की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User