गैंगरेप आरोपी सिपाही की जमानत टली:अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस में हुई थी दरिंदगी, अब 9 अक्टूबर को सुनवाई
अमरोहा में उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में हुए गैंगरेप मामले में आरोपी सिपाही प्रमोद कुमार को बिजनौर जेल से राहत नहीं मिली। उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई टल गई, क्योंकि पुलिस रिपोर्ट दाखिल नहीं हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी। तीन अन्य आरोपियों ने अभी तक जमानत के लिए अर्जी नहीं दी है। हरियाणा की एक युवती ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को उसकी महिला मित्र ने उसे सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल मोहित से मिलवाया था। मोहित उसे मेरठ ले गया, जहां सीआरपीएफ इंस्पेक्टर लालाराम यादव और दरोगा संजय तोमर भी कार में सवार हुए। फार्म हाउस पहुंचने पर मोहित, लालाराम और संजय तोमर ने युवती से दुष्कर्म किया। सिपाही प्रमोद कुमार भी कमरे में पहुंचा, पर युवती ने उसे धक्का देकर बाहर किया। युवती की सूचना पर पुलिस ने चारों आरोपियों को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)