बिजली नहीं मिली तो ग्रामीणों ने किया रोड जाम:गोंडा में पावर हाउस के सामने डेढ़ घंटे धरना, 3 टूटे पोल नहीं लगाने का आरोप
गोंडा के कटरा बाजार विकासखंड के रामापुर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अर्बन चक्रवात तूफान के बाद टूटे तीन विद्युत पोल अब तक नहीं लगाए गए हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने कटरा बाजार पावर हाउस के सामने रामापुर-कटरा बाजार मार्ग पर रोड जाम कर डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। अध्ययन दुबे के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। पहले पावर हाउस का किया घेराव ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 4 बजे वे कटरा बाजार पावर हाउस पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर घेराव किया। करीब एक घंटे बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण शाम 5 बजे दोबारा पावर हाउस पहुंचे और सड़क पर धरने पर बैठ गए। शाम करीब 6:30 बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। 3 पोल नहीं लगाने का आरोप अध्ययन दुबे ने कहा कि गांव में 10 दिन से बिजली नहीं है। तीन विद्युत पोल टूटे हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक उन्हें ठीक नहीं कराया गया। उन्होंने बताया कि दिन में पावर हाउस पहुंचने पर अधिकारियों ने एक घंटे में समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। कल तक समस्या दूर करने का आश्वासन प्रदर्शन के दौरान अवर अभियंता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि रविवार तक बिजली की समस्या दूर कर दी जाएगी। अध्ययन दुबे ने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण फिर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों की होने की बात कही। पुलिस के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना कटरा बाजार थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि ग्रामीण बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया और आवागमन पूरी तरह शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)