बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान:बकायेदारों को समय पर बिल जमा करने को कर रहा जागरूक

Oct 11, 2026 - 14:38
0
बिजली विभाग का डोर-टू-डोर अभियान:बकायेदारों को समय पर बिल जमा करने को कर रहा जागरूक
विद्युत वितरण खंड उझानी के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र उझानी क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए विशेष डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को बिजली बिल समय पर जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं। टीम द्वारा उपभोक्ताओं को बिजली बिल के नियमित भुगतान की महत्ता समझाई जा रही है। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे समय से अपनी बकाया राशि जमा करें ताकि राजस्व की प्राप्ति हो सके और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बिजली विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपने बिजली बिल का भुगतान निर्धारित समय सीमा के भीतर करें, जिससे उन पर बकाया राशि का भारी बोझ न बढ़े और कनेक्शन कटने जैसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। विभाग लगातार इस अभियान के जरिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User