बिजनौर एसपी ने 12 थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले:कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए किए फेरबदल
बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने देर रात जिले की कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक दर्जन थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। कृष्ण अवतार को नहटौर से अफजलगढ़ का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। मंडावली के थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को नहटौर का थाना प्रभारी बनाया गया है। हल्दौर के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह राठी अब मंडावली के थाना अध्यक्ष होंगे। चांदपुर के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को हल्दौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। सुधीर पवार को पुलिस लाइन से चांदपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुष्पेंद्र कुमार को किरतपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। नजीबाबाद में वरिष्ठ उप निरीक्षक अमर सिंह राठौड़ को किरतपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। शिवाला कला के थाना अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह को नूरपुर का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। नूरपुर के थाना प्रभारी परवेज कुमार को स्योहारा का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। स्योहारा के थाना अध्यक्ष संजय कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। हरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से शिवाला कला का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)