जालौन में प्रेस क्लब ने ज्ञापन सौंपा:धमकी और उत्पीड़न पर त्वरित कार्रवाई हो, पत्रकार सुरक्षा आयोग बने
जालौन में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा की मांग को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष मनोज राजा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिविंग इंडिया और हिंदी खबर न्यूज चैनल के संपादकों तथा एक महिला पत्रकार को हिरासत में लिए जाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि पत्रकारों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई में पारदर्शिता बरती जाए और निर्धारित विधिक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पत्रकारों को धमकी देने और उनके उत्पीड़न से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा महिला पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकार सुरक्षा आयोग गठित करने और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग उठाई गई। इस दौरान अलीम सिद्दीकी, अजय श्रीवास्तव, आशीष शिवहरे, आबिद नकवी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)