बिजनौर के पिता-पुत्र ने बेटी की सौतन की हत्या की:मुंबई में 20 दिन बाद झाड़ियों से मिला सड़ा-गला शव, पिता गिरफ्तार

Oct 19, 2026 - 14:28
0
बिजनौर के पिता-पुत्र ने बेटी की सौतन की हत्या की:मुंबई में 20 दिन बाद झाड़ियों से मिला सड़ा-गला शव, पिता गिरफ्तार
बेटी को सौतन से छुटकारा दिलाने के लिए पिता और बेटे ने मिलकर अपने दामाद की दूसरी पत्नी की मुंबई में गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का 20 दिन बाद सड़ा गला शव झाड़ियों से बरामद हुआ। मामले में पति ने वाकोला थाने में पुलिस को पत्नी के अपहरण की शिकायत की थ, जिसमें उसने ससुर और साले पर शक जताया था। रविवार (18 अक्टूबर) को साले ने फोन कर बहनोई को बताया कि उसने और पिता ने मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया जबकि साला मौके से फरार है। पुलिस ने मुकदमा जर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चार साल पहले हुई थी पहली शादी, दूसरी महिला से थे प्रेम संबंध रेहड़ थाना क्षेत्र के सादकपुर उर्फ सुल्ताननगर निवासी शाकिब सिद्दीकी पुत्र अब्दुल खालिक पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है। उसका चार साल पहले नहटौर के मनिहारी सराय निवासी सरताज सिद्दीकी की बेटी शहरीन से निकाह हुआ था। शाकिब मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट स्थित शिवनगर चॉल में किराये पर रहता था और वहीं ऑटो रिक्शा चलाता था। बताया गया कि शाकिब के गांव की ही दूसरी बिरादरी की युवती रुखसाना पुत्री इरफान सलमानी से कई साल से प्रेम संबंध थे। करीब पांच साल पहले रुखसाना का निकाह मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव रवाना नईम निवासी नईम सलमानी से हुआ था। रुखसाना के तीन बच्चे भी हैं। पति ने लगाया था पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप बीती 9 जुलाई को रुखसाना के पति नईम ने शाकिब पर उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कांठ थाने में शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रुखसाना को तलाश कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। हालांकि, रुखसाना कथित तौर पर शाकिब के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इसके बाद शाकिब की पत्नी शहरीन और रुखसाना दोनों उसके साथ मुंबई रहने चली गईं। बताया गया कि उनके मुंबई पहुंचने के बाद शहरीन की मां फरजाना, पिता सरताज और भाई समीर भी वहां पहुंच गए थे। 26 सितंबर को घर लौटा तो गायब मिली रुखसाना शाकिब के मुताबिक, 26 सितंबर को जब वह घर लौटा तो रुखसाना वहां नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद शाकिब ने 28 सितंबर को मुंबई के वाकोला थाने में रुखसाना के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पूछताछ में हत्या की बात कबूली, दूसरा आरोपी फरार मुंबई के वाकोला थाना प्रभारी गोविंद पवार के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सरताज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में सरताज ने बताया कि शाकिब की दूसरी पत्नी के रूप में रुखसाना का साथ रहना उसके परिवार को मंजूर नहीं था। इसी नाराजगी में सरताज और उसके बेटे समीर ने कथित तौर पर 28 सितंबर को रुखसाना (26) की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बीकेसी की झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, सरताज सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि समीर सिद्दीकी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User