बिजनौर में आशा वर्कर्स ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया:लखनऊ में सुनवाई न होने का आरोप, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बिजनौर में मंगलवार को आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों आशा वर्कर और संगिनियों ने कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लखनऊ के ईको गार्डन में शांतिपूर्ण धरने के बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू करने का फैसला किया है।
आशा कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। उनका कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेशभर की आशा बहुएं और संगिनियां 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगी। वे काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगी। प्रदर्शन में संगीता देवी, सरिता देवी, अनुराधा सैनी, दीपा देवी, लता देवी, रेखा, अनिता देवी, हसीना खातून, गुलशन, जयवती, सीमा, सोनम, चंचल, राखी देवी, कौशल, सुमन, सुजाता, मीना, ममता, नीरज समेत कई आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)