सजा से पहले जेल में गुमसुम हुए मुस्कान -साहिल:कोर्ट ने दोनों के संबंध में मांगी कुछ और जानकारी, 14 अक्टूबर को आएगा फैसला
देश भर में चर्चित मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में अदालत में दोषी सिद्व हो चुके मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को 24 अक्टूबर को सजा सुनाएगी। जिससे पहले अब जैसे- जैसे सजा का समय नजदीक आ रहा है वैसे ही साहिल और मुस्कान गुमसुम हो गए हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कल से ही दोनों ने जेल में बातचीत करना बंद कर दिया है । अभी तक साहिल और मुस्कान दोनों ही जेल में बंद अन्य बंदियों से बातचीत करते थे, उनके संपर्क में रहते थे। लेकिन अब वह बिल्कुल अकेले दिखाई दे रहे हैं इसके साथ ही न्यायालय द्वारा कुछ अन्य जानकारियां भी जेल से मांगी गई है। क्या काम करते हैं मुस्कान साहिल जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने यह जानकारी भी मांगी है कि जेल में बंद मुस्कान और साहिल क्या काम करते हैं। जिसके जवाब स्वरूप हमने बताया है कि साहिल शुरुआत से ही खेती बाड़ी करता है, वहीं मुस्कान क्योंकि पहले वह गर्भवती थी और अब उसने एक बच्ची को जन्म दिया है इसलिए वह कोई काम नहीं करती है। वह अपनी बच्ची का ही पालन पोषण करती है दोनों की मानसिक स्थिति कैसी है यह भी पूछा गया है जिसके जवाब में बताया गया है कि चार दिन पहले डॉक्टरों की टीम ने आकर दोनों से बातचीत की थी। जिसमें मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर तरुण पाल, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ एक फिजिशियन समेत डॉक्टरों की एक कमेटी जिसके अध्यक्ष डॉक्टर अजीत चौधरी रहे थे उन्होंने आकर दोनों से बातचीत की थी। इसके बाद डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट दाखिल की थी जिसमें बताया गया कि दोनों मानसिक रूप से सामान्य है और कोई ऐसी प्रतिक्रिया दोनों की नहीं देखी गई थी जो चिंताजनक हो। दोनों की मुलाकात में कौन आया जब से साहिल और मुस्कान जेल में बंद है तभी से मुस्कान से मिलने के लिए आज तक कोई नहीं आया है।जबकि साहिल से मिलने उसकी नानी और उसका भाई आते रहते हैं अभी पिछले हफ्ते भी उसकी नानी और उसके भाई ने उससे मुलाकात की थी। आचरण को लेकर भी ली गई जानकारी जेल अधीक्षक के अनुसार जब से साहिल और मुस्कान जेल में बंद हैं तभी से उनका आचरण और अन्य बंदियों के साथ कैसा उनका व्यहवार है यह जानकारी भी दी गई है। अब कल अदालत द्वारा दोनों को सजा सुनाई जाएगी। वहीं मृतक सौरभ राजपूत की मां और भाई ने भी साफ कर दिया है कि यदि इन दोनों को फांसी नहीं होती है तो वह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा आएंगे लेकिन अपने बच्चों को न्याय दिला कर रहेंगे। बता दें कि बीती 19 सितंबर को इस प्रकरण में आखिरी बहस हुई थी उसके बाद 30 सितंबर को न्यायाधीश द्वारा साहिल और मुस्कान को दोषी करार देते हुए यह फैसला लिया था कि 14 अक्टूबर को दोनों को सजा सुनाई जाएगी सिर्फ जेल ही नहीं बल्कि पूरे जिले में इस फैसले को लेकर इस समय हलचल तेज है हर कोई यह जानना चाहता है कि अपने पति की इतनी बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान को आखिर क्या सजा सुनाई जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)