बिजनौर में AISMNF इकाई का गठन:सतेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, कमलजीत सिंह महामंत्री

Oct 04, 2026 - 10:42
0
बिजनौर में AISMNF इकाई का गठन:सतेन्द्र शर्मा बने अध्यक्ष, कमलजीत सिंह महामंत्री
आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फैडरेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के निर्देशानुसार बिजनौर में संगठन की जिला इकाई का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस पुनर्गठन में सतेन्द्र शर्मा 'अंगरिस' को जिलाध्यक्ष और कमलजीत सिंह 'नूर' को जिला महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर संगठन के प्रदेश महामंत्री नीरज गुप्ता और उपाध्यक्ष मुकेश गोयल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सतेन्द्र शर्मा और कमलजीत सिंह 'नूर' संगठन के हितों की रक्षा करते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं कुशलता के साथ निर्वहन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User