बिजनौर में एड्स से दो भाइयों की मौत:देहरादून में जांच कराने पर रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

Oct 02, 2026 - 17:31
0
बिजनौर में एड्स से दो भाइयों की मौत:देहरादून में जांच कराने पर रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बिजनौर में एचआईवी संक्रमित दो भाइयों की तीन दिन के अंतर में मौत हो गई। 51 साल के व्यक्ति की सोमवार को मौत हुई थी। इसके बाद बुधवार रात उसके 43 साल के चचेरे भाई की भी मौत हो गई। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से सटे गांव का है। देहरादून के अस्पताल में हुई थी जांच परिजनों के मुताबिक, 43 साल के व्यक्ति की देहरादून के एक अस्पताल में जांच हुई थी। उसकी एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन के सहारे घर पर था। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई थी। महिला से संपर्क की बात बताई थी परिजनों के मुताबिक, करीब दो साल पहले मोहल्ले में किराए पर रहने आई एक महिला से संपर्क होने की बात बताई थी। उसने महिला के साथ 4 बार शारीरिक संबंध होने की जानकारी दी थी। हालांकि, एचआईवी संक्रमण का स्रोत क्या था, यह केवल इन बातों के आधार पर तय नहीं किया जा सकता। मोहल्ले के लोग करा रहे जांच दोनों की मौत के बाद मोहल्ले के कुछ लोग एहतियात के तौर पर अपनी एचआईवी जांच करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक किया जाता है। एचआईवी के शुरुआती लक्षण एचआईवी संक्रमण के शुरुआती दौर में बुखार, ठंड लगना, गले में खराश, अत्यधिक थकान, कमजोरी, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर चकत्ते और लसीका ग्रंथियों में सूजन जैसे लक्षण हो सकते हैं। केवल इन लक्षणों के आधार पर एचआईवी की पुष्टि नहीं होती। इसके लिए जांच जरूरी है। इन कारणों से फैल सकता है संक्रमण एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई या सिरिंज साझा करने और संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण फैल सकता है। गर्भावस्था, प्रसव या स्तनपान के दौरान भी मां से बच्चे में संक्रमण पहुंच सकता है। सही जानकारी और समय पर जांच से संक्रमण की पहचान और उपचार में मदद मिलती है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User