बिजनौर में एमडी का औचक निरीक्षण:31 अक्टूबर तक नया बिजलीघर चालू करने के निर्देश

Oct 03, 2026 - 16:32
0
बिजनौर में एमडी का औचक निरीक्षण:31 अक्टूबर तक नया बिजलीघर चालू करने के निर्देश
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्त ने शनिवार को करीब 12 बजे धामपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 33/11 केवी बिजलीघर धामपुर टाउन-प्रथम और मुरादाबाद रोड पर बन रहे धामपुर टाउन-द्वितीय बिजलीघर का जायजा लिया। एमडी ने धामपुर टाउन-प्रथम बिजलीघर पर साफ-सफाई, लॉगशीट, ब्रेकडाउन रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर जैसे रिकॉर्ड्स देखे। उन्होंने पावर ट्रांसफार्मर का लोड, ऑयल लेवल, अर्थिंग और तापमान की स्थिति भी जांची। वीसीबी व कंट्रोल पैनल के कामकाज की भी जांच की गई। अधिकारियों को अनुरक्षण कार्य समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतें प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया। आगामी त्योहारों के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश भी दिए। एमडी ने मुरादाबाद रोड पर बन रहे धामपुर टाउन-द्वितीय बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। यह बिजलीघर धामपुर में बढ़ते बिजली के लोड को कम करने के लिए बनाया जा रहा है। इससे ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग जैसी समस्याएं कम होने की उम्मीद है। उन्होंने 31 अक्टूबर 2026 तक इसे चालू करने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User