बिजनौर में लव मैरिज करने वाले दंपती का अपहरण:पुलिस ने दोनों को किया बरामद, युवती के परिजन इंटर कास्ट मैरिज से नाराज थे
बिजनौर में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के अपहरण-मारपीट मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। युवती के परिजन दूसरी बिरादरी में शादी से नाराज थे। पुलिस ने मंगलवार को दंपती को एक मकान से सुरक्षित बरामद किया। जमालपुर पठानी निवासी टीकम ने बताया कि उनके बेटे ओमेंद्र सिंह ने मारकपुर की मीनाक्षी से प्रेम विवाह किया था। दंपती शहर के एक मोहल्ले में रहते थे। टीकम का आरोप है कि रविवार रात मीनाक्षी के परिजन उन्हें अगवा कर ले गए और ओमेंद्र की पिटाई की। ओमेंद्र के पिता टीकम की शिकायत पर मीनाक्षी के पिता परवीन, भाई भूरे, बहन जौनिका और महिपाल समेत अन्य पर अपहरण का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने परवीन, भूरे और महिपाल को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल कार जब्त की है। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। कानूनी कार्रवाई जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)