वाराणसी में सुबह मौसम साफ, लेकिन हवा में घुला प्रदूषण:छह इलाकों में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता,24 घंटे में 2 डिग्री गिरा पारा
वाराणसी में बुधवार सुबह मौसम साफ रहा। हवा बिल्कुल शांत रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बीच जहां आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं, वहीं शहर की हवा भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। गोकुल नगर कॉलोनी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 222 दर्ज किया गया, जो अमेरिकी AQI मानकों के अनुसार गंभीर श्रेणी में है। शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी हवा की गुणवत्ता अस्वस्थ स्तर पर बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के सक्रिय होने से वातावरण में नमी कम हो रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा। गोकुल नगर में सबसे ज्यादा प्रदूषण, भेलूपुर भी पीछे नहीं शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति पर नजर डालें तो गोकुल नगर कॉलोनी सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां एक्यूआई 222 दर्ज किया गया। वहीं भेलूपुर में 175, लोहटारापुर में 176 और निराला नगर में 173 एक्यूआई रहा। भगवानपुर में यह आंकड़ा 165 और नदेसर में 163 दर्ज किया गया। इन आंकड़ों के मुताबिक, सभी छह निगरानी वाले इलाकों में वायु गुणवत्ता अस्वस्थ श्रेणी में है, जबकि गोकुल नगर कॉलोनी की स्थिति गंभीर है। अमेरिकी AQI मानकों के अनुसार 151 से 200 तक का स्तर अस्वस्थ और 201 से 300 तक का स्तर बेहद अस्वस्थ श्रेणी में आता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)