बिजनौर में नशे की हालत में नाले में छिपा व्यक्ति:पैसे चोरी के आरोप के बाद भागा था, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा

Oct 06, 2026 - 09:11
0
बिजनौर में नशे की हालत में नाले में छिपा व्यक्ति:पैसे चोरी के आरोप के बाद भागा था, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
बिजनौर के सिविल लाइंस इलाके में सोमवार देर शाम उस समय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जब एक व्यक्ति नशे की हालत में नाले में जाकर छिप गया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को नाले से बाहर निकाला। नाले से बाहर निकाले जाने के बाद व्यक्ति की हालत देखकर पुलिस ने उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए थे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पंजाबी कॉलोनी के बाहर चोरी का आरोप लगने की बात बताया जा रहा है कि पंजाबी कॉलोनी के बाहर उक्त व्यक्ति पर पैसे चोरी करने का आरोप लगा था। इसके बाद वह नशे की हालत में वहां से भागकर कृष्णा बेकरी के सामने स्थित नाले में जाकर छिप गया। हालांकि, व्यक्ति पर पैसे चोरी करने का आरोप सही है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सामने आया घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी के आरोप और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User