प्रीति नगर में नवदुर्गा पूजा:20 को होगा विशाल भगवती जागरण
लखनऊ के रहीमनगर (गढ़वाली रोड) स्थित मदगांव, प्रीति नगर के बाबा बनेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय नवदुर्गा पूजा और विशाल मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन समिति के अनुसार, आगामी 20 अक्टूबर (मंगलवार) को सरस्वती शर्मा द्वारा विशेष रूप से भक्ति जागरण की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान भक्तों से भव्य और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने का भी अनुरोध किया गया है। मंदिर परिसर में पूरे नौ दिनों तक माता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही विविध धार्मिक कार्यक्रम उल्लास व श्रद्धाभाव के साथ संपन्न होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)