बिजनौर में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:चामुंडा देवी धाम में लगी कतारें, 100 साल से अधिक पुराना बताया जाता है मंदिर

Oct 11, 2026 - 07:44
0
बिजनौर में नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु:चामुंडा देवी धाम में लगी कतारें, 100 साल से अधिक पुराना बताया जाता है मंदिर
बिजनौर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। परिसर में साफ-सफाई के साथ भक्तों की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना और माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। बिजनौर शहर के झालू रोड स्थित महाशक्ति कालिका मंदिर और जाटान के प्राचीन चामुंडा देवी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर चुनरी, नारियल और पूजन सामग्री अर्पित की। नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाओं, चुनरी और पूजा सामग्री की खरीदारी की। वहीं, व्रत रखने वालों के लिए फलों और फलाहार की दुकानों पर भी तैयारी की गई। सच्चे मन से मांगी मन्नत पूरी होने की मान्यता चामुंडा देवी धाम में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु विकास ने बताया कि उनकी मान्यता के अनुसार यह मंदिर करीब 100 साल पुराना है। यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नत पूरी होती है। मंदिर में हर रविवार को भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। नवरात्र में होंगे भजन-कीर्तन और भंडारे मंदिर के पुजारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि चामुंडा देवी मंदिर की क्षेत्र में विशेष मान्यता है। इसे 100 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। नवरात्र के पहले दिन सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचने लगे। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन होगा। श्रद्धालु मां के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। तस्वीरें देखिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User