बिजनौर में फाइनेंस किस्त के नाम पर वसूली गैंग पकड़ा:मोबाइल ऐप से जानकारी जुटाकर धमकाते थे, 4 आरोपी गिरफ्तार

Oct 15, 2026 - 07:54
0
बिजनौर में फाइनेंस किस्त के नाम पर वसूली गैंग पकड़ा:मोबाइल ऐप से जानकारी जुटाकर धमकाते थे, 4 आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर पुलिस ने फाइनेंस किस्त बकाया होने की जानकारी जुटाकर अवैध वसूली करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग मोबाइल के रेपो ऐप से गाड़ियों की जानकारी निकालता था। आरोपी वाहन चालकों को रोककर गाड़ी ले जाने की धमकी देते थे और उनसे रुपये मांगते थे। रुपये न मिलने पर वे वाहन छीनकर ले जाते थे। नगीना निवासी खालिद ने शिकायत की थी कि 13 अक्टूबर को बिप्पू, अनुराग और दो अन्य ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर 56 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उन्होंने 5,500 रुपये नकद और स्प्लेंडर प्लस बाइक छीन ली थी। पुलिस ने जांच के बाद बिप्पू, अनुराग सक्सेना, पुष्पेंद्र और आकाश को गिरफ्तार कर छीनी गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छीने गए वाहनों को हरिद्वार स्थित अजय एसोसिएट्स में जमा कर देते थे। एसपी के.के. बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User