हाथरस में पांच लोगों को सांप ने डंसा:बोतल में बंद सांप को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे लोग

Oct 15, 2026 - 07:54
0
हाथरस में पांच लोगों को सांप ने डंसा:बोतल में बंद सांप को जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे लोग
हाथरस में बीती रात अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों को सांप ने डंस लिया। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बलना निवासी अजेंद्र कुमार को मछली पालन के तालाब पर सांप ने काटा। वहीं, खरबा निवासी मनोज को शौच जाते समय सांप ने डंसा। इसके अलावा, कलवारी के गौरव पूनिया और दतोरा के मयंक को भी सांप के काटने के बाद अस्पताल लाया गया। यहां पर इनका इलाज किया गया। देखें, 2 तस्वीरें… बोतल में बंद सांप की हुई मौत सासनी के चंदैया में 11 साल के प्रिंस को खेत में धान इकट्ठा करते समय जहरीले सांप ने काटा। उसके पिता राजकुमार उसे तुरंत अस्पताल ले गए। प्रिंस के चाचा कुलदीप ने सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन मरे हुए सांप को भी अस्पताल ले गए ताकि डॉक्टर को पूरी जानकारी मिल सके। प्रिंस का जिला अस्पताल में उपचार किया गया वहां उसकी हालत में सुधार हो गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User