बिजनौर में 'सेवा सेतु अभियान' शुरू:30 तक लगेंगे शिविर, आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य

Sep 24, 2026 - 20:10
0
बिजनौर में 'सेवा सेतु अभियान' शुरू:30 तक लगेंगे शिविर, आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी संकल्पों को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बिजनौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा सेतु अभियान’ का शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्षा इंदिरा सिंह की पहल पर शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत 24 से 30 सितंबर तक पालिका परिसर में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार कर जनसमस्याओं का पारदर्शी व समयबद्ध समाधान करना है। शिविर में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), और पीएम स्वनिधि योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित नए आवेदन करने व लंबित समस्याओं के समाधान की सुविधा एक ही छत के नीचे मिल रही है। इस अवसर पर अध्यक्षा इंदिरा सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि नगर के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक शासन की योजनाओं की पहुंच आसान हो। जानकारी या किसी तकनीकी अड़चन के चलते कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, यही इस अभियान की मूल भावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User