प्रयागराज में PDA ने दो बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पंकज, पीयूष और शालिनी के खिलाफ FIR की तैयारी, धनुआ में हुई कार्रवाई

Sep 24, 2026 - 20:10
0
प्रयागराज में PDA ने दो बीघे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:पंकज, पीयूष और शालिनी के खिलाफ FIR की तैयारी, धनुआ में हुई कार्रवाई
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को नैनी के धनुआ गांव में करीब दो बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को गिरा दिया गया। यह कार्रवाई जोनल अधिकारी के आदेश पर PDA की टीम और पुलिस की मौजूदगी में हुई। PDA के मुताबिक, धनुआ में स्टेडियम के पास आराजी संख्या 323 पर पंकज कुमार तिवारी, पीयूष मिश्रा और शालिनी त्रिपाठी ने करीब दो बीघे जमीन पर अवैध प्लाटिंग की थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्लाटिंग के लिए किए गए सभी विकास कार्यों को भी गिरा दिया। प्राधिकरण ने बताया कि इस मामले में तीनों के खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दी जाएगी। PDA ने साफ किया कि बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग और निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने बिल्डरों और डेवलपर्स को निर्देश दिए हैं। उनसे कहा गया है कि PDA क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य शुरू करने से पहले नक्शा पास कराएं। प्राधिकरण की अनुमति के बिना कॉलोनी बनाने या प्लॉट काटकर बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। PDA ने आम लोगों से भी अपील की है। उनसे कहा गया है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी या अवैध प्लाटिंग में प्लॉट खरीदने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें। खासकर बाढ़ वाले इलाकों और हाई फ्लड लेवल (HFL) में आने वाली जमीन पर प्लॉट खरीदने-बेचने से बचने की सलाह दी गई है। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ भवन निरीक्षक कुंवर आनंद, सुपरवाइजर, PDA की टीम और संबंधित थाने की पुलिस मौजूद थी। प्राधिकरण का कहना है कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User