बिजनौर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित:नवदुर्गा मंदिर पर हुआ हवन पूजन, सेवा और जनकल्याण का लिया संकल्प
बिजनौर में नहटौर क्षेत्र के कासमपुर लेखराज स्थित नवदुर्गा मंदिर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ननिहाल और नहटौर विधायक ओम कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के सेवा काल का उल्लेख करते हुए इसे जनकल्याण, राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि देश की विकास यात्रा में इस अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में काम किया गया है। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)