बुलंदशहर में बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटा, VIDEO:गाड़ी में डालकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Oct 17, 2026 - 14:46
0
बुलंदशहर में बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटा, VIDEO:गाड़ी में डालकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के अगौता ब्लॉक के गांव ऑलिना गांव से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक अपने पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करता दिख रहा है। वह बुजुर्ग पिता को सड़क पर घसीटते हुए जबरन गाड़ी में डालता नजर आ रहा है। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मैथना-जगतपुर-ऑलिना मार्ग का है। गाड़ी के अंदर भी पिता के साथ मारपीट किए जाने की बात वीडियो में सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं। इस घटना को देखकर लोगों में नाराजगी है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो के पीछे की पूरी वजह और पिता-पुत्र के बीच विवाद का वास्तविक कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब का है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User