बिजनौर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भाकियू प्रधान का प्रदर्शन:CMO कार्यालय पर धरना, मनमानी पर रोक की मांग

Oct 06, 2026 - 14:55
0
बिजनौर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भाकियू प्रधान का प्रदर्शन:CMO कार्यालय पर धरना, मनमानी पर रोक की मांग
बिजनौर में मंगलवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन प्रधान के किसानों ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करें 12:00 बजे शुरू हुआ और 2:00 तक जारी रहा भाकियू प्रधान के लोगो ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि निजी अस्पताल दवाइयों और परामर्श शुल्क के नाम पर मनमाने पैसे वसूल रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यूनियन ने इस मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने नहटौर के पड़ली मांडू गांव के सरकारी अस्पताल में योग्य डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती, साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालयों और दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने की मांग की। बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग भाकियू नेताओं ने सरकारी अस्पतालों के बाहर कुछ मेडिकल स्टोरों पर मरीजों को दवाइयां खरीदने भेजने की शिकायत की, जिससे कमीशनखोरी की आशंका है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।धरने के दौरान किसानों ने स्वास्थ्य विभाग से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User