बिजनौर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, बच्चे की मौत:माता-पिता और बहन गंभीर घायल, गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार
बिजनौर में सोमवार देर शाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बच्चे (6) की मौत हो गई। हादसे में माता-पिता और 8 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड का है। पढ़िए पूरा मामला… घर लौट रहा था परिवार शहर कोतवाली क्षेत्र के भोगनवाला गांव निवासी इकबाल (36) सोमवार शाम करीब 7:30 बजे पत्नी नसरीन, 6 वर्षीय बेटे अबु तलहा और 8 वर्षीय बेटी मरियम के साथ बाइक से बिजनौर से घर लौट रहे थे। इस दौरान चांदपुर रोड पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में अबु तलहा की मौत हो गई, जबकि इकबाल, नसरीन और मरियम गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर भागा ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। जिला मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर सुहेल ने बताया कि चार लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। इनमें एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का इलाज किया जा रहा है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें ‘बहुत डिप्रेशन में हूं, अब जीना नहीं चाहता’, गुरुग्राम से पिता बेटे को समझाते रहे; नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड नोएडा में बिल्डिंग की 43 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने वाले गुरुग्राम के संभव जैन (29) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। संभव ने पिता विनय जैन को इंग्लिश और हिंदी में कई मैसेज भेजे थे। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)