मां से विवाद,नशे में बेटे ने घर में लगाई आग:बरेली में नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान राख, ग्रामीणों व दमकल ने पाया आग परकाबू

Oct 05, 2026 - 22:19
0
मां से विवाद,नशे में बेटे ने घर में लगाई आग:बरेली में नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान राख, ग्रामीणों व दमकल ने पाया आग परकाबू
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सागलपुर गांव में नशे की लत और घरेलू कलह ने एक परिवार की गृहस्थी तबाह कर दी। शराब के नशे में धुत एक युवक का अपनी मां से विवाद हो गया। गुस्से में उसने पहले घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाई और फिर पूरे घर को आग के हवाले कर दिया। आग में घर में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान घर में मौजूद मां और बहन ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना सोमवार दोपहर की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… पत्नी और बच्चों के मायके जाने से था परेशान गांव निवासी अरविंद कश्यप पुत्र स्वर्गीय राम प्रसाद कश्यप शराब का आदी बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक वह आए दिन शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। लगातार हो रही मारपीट से परेशान होकर महिला का भाई सागलपुर पहुंचा और अपनी बहन को उसके तीन बच्चों-7 वर्षीय बेटा, 5 वर्षीय बेटा और 2 वर्षीय बेटी-के साथ मायके ले गया। पत्नी और बच्चों के मायके चले जाने के बाद भी अरविंद की शराब पीने की आदत नहीं छूटी। घटना वाले दिन भी वह नशे में घर पहुंचा था। मां ने पत्नी को वापस लाने को कहा, तो भड़क गया बताया जा रहा है कि बेटे को नशे की हालत में देखकर उसकी मां ने पत्नी और बच्चों को मायके से वापस लाने की बात कही। इसी बात को लेकर अरविंद अपनी मां से भिड़ गया। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ी तो नशे में धुत अरविंद ने आपा खो दिया। उसने पहले घर में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। इसके बाद देखते ही देखते घर में भी आग लगा दी। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कुएं से पानी लाकर बुझाई आग घर से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण बाल्टियों से कुएं का पानी निकालकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया- युवक ने नशे की हालत में आग लगाने की बात सामने आई है। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User