बिजनौर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:CMO ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन-सीरम की 100% उपलब्धता के दिए निर्देश

Sep 28, 2026 - 17:26
0
बिजनौर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम:CMO ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन-सीरम की 100% उपलब्धता के दिए निर्देश
बिजनौर में विश्व रेबीज दिवस पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर करीब 1 बजे हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. कौशलेन्द्र सिंह ने की। उन्होंने जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों पर एंटी रेबीज वैक्सीन (ARV) और एंटी रेबीज सीरम (ARS) की 100 प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रतीक किशोर ने रेबीज बीमारी, इसके इलाज, बचाव और वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशु के काटने के बाद समय पर उपचार और डॉक्टर की सलाह के अनुसार वैक्सीनेशन कराने से रेबीज से बचाव संभव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पशु के काटने की घटना को हल्के में न लें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार जरूरी उपचार कराएं। स्वास्थ्य स्टाफ को जागरूकता बढ़ाने के निर्देश सीएमओ डॉ. कौशलेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से कहा कि लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करें। उन्होंने जिले की सभी चिकित्सा इकाइयों में ARV और ARS की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिला पशुपालन अधिकारी, मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User