बीमार बकरी लौटाने को लेकर चले ईंट पत्थर:लखनऊ में पिता-पुत्र को मारकर सिर फोड़ा, बचाने आए बेटे को भी पीटा
लखनऊ के गुडंबा के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बगिया में बीमार बकरी लौटाने से मना करने पर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में रहमत अली के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उन्हें बचाने पहुंचे उनके बेटे आहद की बाएं हाथ की कलाई पर एक युवक ने दांत से काट लिया। घटना 15 अक्टूबर की शाम करीब 4:25 बजे की है। कुछ दिन पहले खरीदी थी बकरी रहमत अली के मुताबिक, उन्होंने कुछ दिन पहले 4 हजार रुपए में एक बीमार बकरी खरीदी थी। इलाज कराने के बाद बकरी स्वस्थ हो गई। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले शाहिद, उसके पिता अकबर अली, मां नफीसा और शाहिद के तीन अन्य साथी कुर्बान व आदिल समेत अन्य लोगों ने बकरी वापस करने की बात कही। रहमत के मना करने पर सभी गाली-गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए भागे निकले विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान रहमत को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पिता को बचाने पहुंचे आहद पर भी हमला किया गया। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)