डिप्टी सीएम केशव आज प्रयागराज में:झूंसी और करछना में पार्टी के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पार्टी नेताओं से करेंगे संवाद

Oct 17, 2026 - 23:59
0
डिप्टी सीएम केशव आज प्रयागराज में:झूंसी और करछना में पार्टी के कार्यक्रमों में होंगे शामिल, पार्टी नेताओं से करेंगे संवाद
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार, 18 अक्टूबर को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह लखनऊ से राजकीय विमान से प्रयागराज पहुंचेंगे। यहां सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दौरे के दौरान झूंसी के अंदावा स्थित हेरिटेज रिसोर्ट और करछना क्षेत्र के बेंदो स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे एयरपोर्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री दोपहर लखनऊ से 12:30 बजे राजकीय विमान से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां से कार से रवाना होकर वह दोपहर 1:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 1:45 बजे झूंसी के अंदावा स्थित हेरिटेज रिसोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा गंगापार की जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान को जिम्मेदारी दी गई है। दोपहर 3:30 बजे करछना जाएंगे उप मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे हेरिटेज रिसोर्ट से रवाना होंगे और 3:30 बजे करछना क्षेत्र के बेंदो स्थित प्रयाग इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पहुंचेंगे। टोल प्लाजा करछना के पास स्थित संस्थान में भी उनका कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी भाजपा यमुनापार के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला को दी गई है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, शाम 4:45 बजे वह संस्थान से रवाना होकर पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। शाम 7:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User