बीफार्मा छात्र हत्याकांड का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली; 25 हजार का था इनाम
ललितपुर में रविवार देर रात 2 से 2:30 बजे के दरम्यान पुलिस मुठभेड़ में बीफार्मा छात्र भूपेंद्र अहिरवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी करन कुशवाहा पैर में गोली लगने से घायल हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, तीन मुठभेड़ में घायल हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार रात चंदेरा के पास एक युवक दिखा। पुलिस ने रोका तो आरोपी ने फायरिंग की, जिसमें पुलिसकर्मी बच गए। 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखे मिले जवाबी कार्रवाई में करन कुशवाहा के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उसके पास से एक देशी तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखे मिले। 28 सितंबर को 22 वर्षीय छात्र भूपेंद्र अहिरवार की ईंट-पत्थरों और चाकू मारकर हत्या हुई। मृतक के पिता ने करन कुशवाहा समेत पांच पर केस दर्ज कराया। 17 हजार रुपए के लेनदेन का मामला था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)