नोएडा में बारिश से मौसम सुहाना:AQI 200 से गिरकर 80 पर पहुंचा, 21 डिग्री तापमान
नोएडा में देर रात से हो रही बारिश के बाद सोमवार सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे। गरज के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वर्तमान में तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है। बारिश से हवा में प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) करीब 80 दर्ज किया गया, जो पिछले दो दिनों में 200 के पार पहुंच गया था। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और प्रदूषण से राहत मिली है। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिर्स्टबेंस से क्लाउड मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ का असर नोएडा में दिखाई दे रहा है। सोमवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि बुधवार से शनिवार तक भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान 32 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहने का अनुमान है। दस दिनों में बारिश एक दिन में 30 एमएम पिछले 10 दिनों में सामान्य तौर पर करीब 3.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 10 अक्टूबर की शाम तक बारिश नहीं हुई थी। इसके बाद 10 और 11 अक्टूबर की रात व सोमवार सुबह गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान करीब 30 मिमी बारिश होने का अनुमान है। बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रह सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)