बीसी सखियों का धरना समाप्त:उपमुख्यमंत्री से वार्ता के बाद मिला आश्वासन, मांगों पर एक माह में होगा निर्णय
ईको गार्डन में 25 सितंबर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं बीसी सखियों का धरना शासन के हस्तक्षेप और लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। 30 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष नीलम श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से जारी पत्र में बीसी सखियों को नियमित मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज और 20 लाख रुपये के बीमा कवर जैसी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया गया है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि एक महीने के भीतर इन मांगों पर उचित निर्णय लेकर अवगत करा दिया जाएगा, जिसके बाद बीसी सखियों ने अपना आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)