BJP कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनीं आशा:14 साल पहले संगठन से जुड़ी, बोलीं- 13 मण्डल अध्यक्षों के साथ विधानसभा मजबूत करेंगी
भाजपा ने कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आशा पाण्डेय को सौंपी है। रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की। आशा पाण्डेय इससे पहले कानपुर दक्षिण महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी रह चुकी हैं। वह पिछले 14 साल से भाजपा संगठन में अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारी निभा रही हैं। 13 मंडलों में महिला मोर्चा को मजबूत करने की तैयारी
जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर आशा पाण्डेय ने कहा कि कानपुर दक्षिण में 13 मंडल हैं। सभी मंडल अध्यक्षों के साथ मिलकर महिला मोर्चा को मजबूत किया जाएगा। भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं के साथ अन्य लोगों को भी भाजपा से जोड़कर पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाया जाएगा। लक्ष्य यूपी में तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने में योगदान देना है। कार्यकर्ता से मंडल अध्यक्ष तक का सफर
आशा पाण्डेय ने कहा कि संगठन में 14 साल के सफर के दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई है। इस दौरान संगठन ने जो भी दायित्व सौंपा, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करती रहेंगी। महिला मोर्चा को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)