डिप्टी CM से गुहार, अतीक के करीबी धमका रहे:प्रयागराज में पीड़ित बोला- FIR वापस लेने का दबाव बना रहे, पुलिस सुन नहीं रही

Oct 18, 2026 - 23:05
0
डिप्टी CM से गुहार, अतीक के करीबी धमका रहे:प्रयागराज में पीड़ित बोला- FIR वापस लेने का दबाव बना रहे, पुलिस सुन नहीं रही
प्रयागराज के धूमनगंज निवासी प्रॉपर्टी डीलर ने अतीक अहमद के करीबी रहे भू-माफिया पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाने, फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। उन्होंने डिप्टी सीएम को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में इनका नाम अंकित कक्कड़ ने अपने प्रार्थना पत्र में अबू तैयबा, अब्दुल माजिद, हसनैन उर्फ गुड्डू भाड़, अहमद शाद, अबू लैश, शहबाज समेत अन्य लोगों का नाम लिया है। कहा है कि ये लोग उन पर दर्ज मुकदमों में समझौता करने और एफआईआर वापस लेने का लगातार दबाव बना रहे हैं। गुड्‌डु भाड़ और उसके बेटे अहमद शाद और एक अन्य आरोपी अबू तैयबा पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बारे में जानकारी होने के बावजूद धूमनगंज और पूरामुफ्ती पुलिस की ओर से कार्रवाई में हीलाहवाली बरती जा रही है। कार्रवाई के लिए कहने पर उल्टा उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। दो मुकदमों का दिया हवाला अंकित के अनुसार, उन्होंने धूमनगंज थाने में पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं उनकी पत्नी ऋतु कपूर ने पूरामुफ्ती थाने में फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन बेचने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इन्हीं मुकदमों को वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। परिवार में दहशत का माहौल शिकायती पत्र में कहा गया है कि एफआईआर वापस नहीं लेने पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अंकित का कहना है कि पूरा परिवार दहशत में है और बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर लग रहा है। उन्हें आशंका है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। चौकी प्रभारी पर भी लगाए आरोप अंकित कक्कड़ ने बमरौली चौकी प्रभारी पर आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है, पुलिस रिकॉर्ड में उनका लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है। अब उन्होंने डिप्टी सीएम से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और पूरे मामले में प्रभावी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मामले में डीसीपी सिटी सागर जैन ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User