BJP प्रदेश सह प्रभारी कानपुर पहुंचे:जगदीश पटेल का पदाधिकारियों ने किया स्वागत, कल क्षेत्रीय कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक
भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रभारी जगदीश ईश्वर भाई पटेल रविवार को वंदे भारत ट्रेन से कानपुर पहुंचे। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, क्षेत्र के मीडिया संयोजक अनूप अवस्थी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि प्रदेश सह प्रभारी सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। इन बैठकों में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ अलग-अलग चरणों में चर्चा होगी। बैठकों के दौरान संगठन के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। संगठन को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर अनूप अवस्थी ने जानकारी दी कि, प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश सह प्रभारी पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेंगे और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। ये पदाधिकारी रहे मौजूद स्वागत के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री आनंद सिंह, राजेश पटेल, अमित समाधिया, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दीक्षित, उपेंद्र पासवान, अभिनव दीक्षित, जसविंदर सिंह, समरजीत सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह, विकास सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)