लखनऊ में युवक ने पेड़ से लटककर सुसाइड किया:आम के बाग में शव लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
लखनऊ में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसका शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। गांव के कुछ लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र का है। वीरमपुर के शिवपुरी गांव के रहने वाले राजन (35) उर्फ रजनू रविवार सुबह घर से निकले थे। दोपहर में गांव के लोगों ने उनके घर से 600 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटका उनका शव देखा। लोगों ने तत्काल परिवार को सूचना दी। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई है। राजन के पिता लासादीन का पहले ही निधन हो चुका है। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सुसाइड के कारणों की जांच करने के लिए परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)