BJP विधायक बोले- हिंदू बंटा तो अतीक-मुख्तार-आज़म आएंगे:कसारी मसारी का वोट कनेक्शन : सीटें हारे तो श्रीकृष्ण पुरी नाम नहीं रहेगा
प्रयागराज में भाजपा के शहर चश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह कसारी मसारी मामले पर रोज नया बयान जारी रहे हैं। इलाके का नाम बदलने का यह मामला अब हिंदू वोट बैंक, मुस्लिम वोटर को लेकर बहस का मुद्दा बन रहा है। बीजेपी विधायक ने कहा है जिस तरह से हिंदुओं को बांटने का प्रयास हो रहा है अगर हिंदू बंट गया तो फिर से श्रीकृष्ण पुरी कसारी मसारी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में, खासकर उत्तर प्रदेश में हिंदुओं को बांटा जा रहा है। वोट बंटता है, तो हम सीटें हारते हैं। इसके बाद हिंदुओं का हक छीना जाता है। फिर से वही समाजवादी पार्टी अपना वर्चस्व जमाते हैं।
फिर माफिया अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आज़म ख़ान जैसे लोग आ जाते हैं। फिर से माफियागिरी, गुंडागिरी, दरिंदगी शुरू हो जाती है। अराजकता फैलाई जाती है। तो ये जो माहौल है, फिर से न बने इसलिए हिंदुओं को एक साथ रहना है। फिर से कसानी मसारी बना देंगे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा 'एक रहोगे तो श्रेष्ठ रहोगे' वहीं मुख्यमंत्री ने कहा 'बटोगे तो कटोगे'। उसी धारणा को लेते हुए मैंने बोला फिर से ये कसारी-मसारी बना देंगे और श्रीकृष्णपुरी नाम नहीं रहेगा।" 70 से 80 प्रतिशत हिंदू बीजेपी को वोट दें इससे पहले विधायक ने दुर्गा पूजा पंडाल में कहा था कि 70 से 80 प्रतिशत हिंदुओं को एकजुट होकर भाजपा को वोट देना होगा वरना कसारी मसारी नाम फिर से हो जाएगा। भाजपा विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सपा और कांग्रेस नेताओं ने इसका विरोध किया है। अतीक की वजह से खूब चर्चा में कसारी मसारी प्रयागराज का कसारी मसारी इलाका इन दिनों राजनीतिक अखाड़े का केंद्र बन गया है। माफिया अतीक और उसके गैंग मेंबरों के गढ़ कसारी मसारी का नाम सीएम योगी ने बदलकर श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया तो राजनीति गरमाई गई। समर्थन, विरोध के बीच अब बयानबाजी हिंदू मुसलमान तक पहुंचने लगी है। वायरल वीडियो में विधायक ने क्या कहा
वायरल वीडियो में सिद्धार्थनाथ सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं कि शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के 1 लाख 21 हजार वोट हैं। इसके बाद वह बाकी मतदाताओं की संख्या 2 लाख 40 हजार बताते हैं। वह कहते हैं कि अगर हमारे 70 से 80 फीसदी लोग वोट नहीं डालेंगे, तो श्रीकृष्ण पुरी फिर से कसारी-मसारी कहलाने लगेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कसारी-मसारी को दोबारा उसी नाम से पुकारे जाने से रोकना है, तो 70 से 80 फीसदी लोगों को मतदान करना होगा। उनके इस बयान को विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को लामबंद करने की अपील के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या और बाकी मतदाताओं के आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज के कसारी-मसारी का नाम बदलकर श्री कृष्ण पुरी करने का ऐलान किया था। यह घोषणा पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की मांग पर की गई थी। अब दुर्गा पूजा पंडाल में दिए गए उनके बयान में इसी नाम परिवर्तन का जिक्र सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)